Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

श्रीमती राधा अहिरवार के नेतृत्व में 37 दिनों के धरने के विरोध में जनपद चीचली के गेट पर डाला ताला

आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

: गाडरवारा,पटेल वार्ड की आंगनबाड़ी में बरिष्ट नागरिको के अधिकारों की दी जानकारी

Aditi News Team

Fri, Mar 11, 2022

गाडरवारा। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और राज्य शासन के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के माध्यम से हेल्पेज इंडिया द्वारा देश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एल्डर लाईन 14567 का संचालन किया जा रहा है। गुरुवार को नगर के महिला पतंजलि ग्रुप गाडरवारा में विभाग के फील्ड रिस्पांस ऑफीसर (एफआरओ) मोहन बर्मन ने महिलाओं को बारिष्टजनो के विभागीय योजनाओं के बारे में बताया । उन्होंने कहा यह हेल्पलाईन सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच कार्य करती हैं। एल्डर लाईन 14567 के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता, निदान व इलाज, आश्रय/वृध्दाश्रम, वरिष्ठ जन सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, चश्मा आदि और सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, कला, मनोरंजन में सहयोग से संबंधित जानकारी दी जाती है। साथ ही माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007, व्यक्तिगत और पारिवारिक दुर्व्यवहार, संपत्ति, पड़ोसी, संबंधी विवाद एवं समाधान, वृद्ध पेंशन और अन्य विभागीय पेंशन और सरकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिक इस हेल्पलाईन का लाभ ले सकते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें