Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

: गाडरवारा,दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन 20 दिसंबर को

Aditi News Team

Sat, Dec 18, 2021

गाडरवारा। आयुक्त लोक शिक्षण एवं जिला स्तर की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार शासकीय शालाओं के 9 वी से 12 वी तक के दिव्यांग छात्र छात्राओं हेतु चिकित्सा परीक्षण शिविरों का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर 20 दिसंवर को किया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला स्तरीय मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की जिला कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में 20 दिसंबर दिन सोमवार को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक साईंखेड़ा ब्लॉक का शिविर बीटीआई स्कूल गाडरवारा एवं उसी दिन दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक चीचली ब्लॉक का शिविर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में आयोजित होगा। शिविर में उपस्थित नाक, कान, गला, हड्डी, नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सको एवं ऑडियो लाजिस्ट द्वारा छात्र छात्राओं का चिकित्सा परीक्षण कर प्रमाणपत्र बनाये जाएंगे एवं उनका नवीनीकरण किया जाएगा। बीईओ प्रताप नारायण एवं ए एस मसराम ने संमस्त शाला प्राचार्यो से संस्था में 9 से 12 वी तक अध्ययनरत दिव्यांग छात्र छात्राओं को शिविर में उपस्थिल कराने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें