Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

: गाडरवारा,कोरोनाकाल में सेवाएं दे रहे शिक्षक

Aditi News Team

Wed, Jan 19, 2022

गाडरवारा। समूचे जिले सहित क्षेत्र में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के चलते स्कूल बंद होने की स्तिथि में शिक्षको की सेवाएं पुनः स्थानीय प्रशासन ने लेना शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच में शिक्षको को भी अन्य कर्मचारियों के साथ तैनात किया है वही फीवर क्लिनिक, कंट्रोल रूम एवं झिकौली चेक पोस्ट पर भी शिक्षको ने सेवाएं देना शुरू कर दी है। क्षेत्र की झिकौली चैक पोस्ट पर प्राथमिक शिक्षक ओमपाल राजपूत, देवेंद्र सैदाम सेवाएं देते हुए आने जाने वालों की जानकारी एकत्रित कर रहे है। वही सिविल अस्पताल के कोविड कंट्रोल रूम में विजय नामदेव, काशीराम रजक , सुरेश चौहान एवं खूबचन्द कोरी सेवाएं देते हुए कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट मरीजों से दूरभाष द्वारा संपर्क उनके स्वास्थ्य सबंधी जानकारी ले रहे है। इसके अलावा रेल्वे स्टेशन पर गोपाल पटैल, मुकेश कटारे, प्रशांत पटेल, बलराम प्रजापति , रामनाथ गौड़ , योगेन्द्र पटेल की ड्यूटी एसडीएम कार्यालय द्वारा लगाई गई है । साथ ही फीवर क्लिनिक सालीचौका में शिक्षक दीपक श्रीवास,प्रमोद साहू,हरीश पाटकर, अनिल पाठक एवं चीचली मे शिक्षक सुनील सोनी,दिनेश गौड़, दिलीप राजगौड़ एवं रजनीश दुबे सहयोग कर रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें