Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: गाडरवारा,कान्हा शांति वनम् हैदराबाद में जन अभियान परिषद जबलपुर संभाग की नवांकुर संस्थाएं व परार्मश दाता ले रहे प्रशिक्षण

Aditi News Team

Thu, Jan 5, 2023
कान्हा शांति वनम् हैदराबाद में जन अभियान परिषद जबलपुर संभाग की नवांकुर संस्थाएं व परार्मश दाता ले रहे प्रशिक्षण* गाडरवारा । हार्टफुलनेस एजुकेशन कान्हा शांति वनम हैदराबाद में दिनाँक 02 जनवरी से 06तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मप्र जन अभियान परिषद के महानिदेशक बी आर नायडू जी के नेतृत्व में प्राप्त किया जा रहा है । कान्हा शान्ति वनम हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को योगा,ध्यान,सफाई,प्रार्थना हार्टफुलनेस शांतिवनम की जानकारी,हार्टफुलनेस एजुकेशन, आत्म निर्भर,जल संरक्षण,मृदा संरक्षण,जंगल एवं द्वितीय दिवस नर्सरी का भ्रमण अवलोकन कराया गया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई किस तरह वृक्षारोपण किया जाता है विधिवत विस्तार से संपूर्ण जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई जबलपुर संभाग एवं नरसिंहपुर जिले की समस्त नवांकुर संस्था एवं मेंटर्स जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जिसमें, विकासखंड के सभी विकासखंड समन्वयक, चीचली से स्मिता दाड़े, एवं चीचली वि.ख. नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि जिसमें संतोष चौरसिया, रामेश्वर वर्मा, रामकृष्ण राजपूत, नीरू राजपूत संतोष नगोद व परामशदाताओं में पंडित सुभाष उदेनिया, प्रदीप कौरव, रामस्वरूप कौरव , संजय पाठक, प्रदीप कौरव आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें