Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

: गाडरवारा,अमृत महोत्सव के तहत छात्रो ने देश के पीएम को संबोधित करते हुए लिखे पोस्टकार्ड,बीटीआई स्कूल में हुआ आयोजन

Aditi News Team

Tue, Dec 21, 2021

गाडरवारा। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले की शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में कक्षा 4 से 12 वी तक के छात्र छात्राओ के लिए प्रथम चरण में पोस्टकार्ड अभियान 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलाये जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने आदेश के माध्यम से दिये थे । उन्ही निर्देशो के पालन में गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल के छात्रों ने देश के माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक एवं 2047 में मेरे सपनों का भारत आदि बिषयो पर अपने विचार रखते हुए पोस्टकार्ड लिखे। विदित हो की छात्रों को स्कूल प्रबंधन ने पोस्टकार्ड डाकघर से खरीदकर दिए थे। पोस्टकार्ड लेखन के लिए छात्रों को प्रभारी प्राचार्य विनयशंकर शर्मा,मलखान मेहरा, जी पी कोरी, अर्पणा ब्राउन,मनमोहन शर्मा सहित समस्त स्कूल स्टाफ ने प्रेरित किया।

Tags :

जरूरी खबरें