Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: खुशियों की दास्तां पक्के घर में प्रवेश कर प्रसन्न हुई अनिता खटिक

Aditi News Team

Fri, Dec 9, 2022
उमरिया- सब्जी का व्यवसाय करने वाली कैंप उमरिया निवासी अनिता खटिक जो कि कच्चे आवास मे रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी, सब्जी व्यवसाय इतनी आय नही होती थी, कि पक्का आवास बन जाए। उनके पक्के आवास के सपनों को प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया , जिसके बाद 8 दिसंबर को अनिता खटिक ने पक्के आवास मे प्रवेष किया। अनिता खटिक पति रमेश खटिक ने बताया कि वे सब्जी का व्यवसाय करती है तथा कैंप में कच्चे मकान मे रहती थी, बरसात के दिनों में पानी टपकता था, जिससे भारी परेषानियों का सामना करना पड़ था। वर्ष 2017- 18 में बीएलसी योजना घटक के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हुई जिसके बाद मकान बनाना प्रारंभ किया। किष्ते भी समय समय पर मिलती गई । आज पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। मकान में एक हाल, दो कमरा, किचन तथा लैथबॉथ बना हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का बनने पर उन्होंने देष के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है। ,

Tags :

जरूरी खबरें