Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

: खंडवा,किसानों के सहयोग से "आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश" का करेंगे निर्माण

Aditi News Team

Thu, Jan 13, 2022

खंडवा।उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) और नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि किसानों के सहयोग से आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उद्यानिकी किसानों को उन्नत तरीके से जैविक कृषि के लिए उद्यानिकी विभाग लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। विभागीय नर्सरियों में जैविक कृषि कर किसान भाईयों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह गुरुवार को खण्डवा जिले के रीछी उद्यान प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान यह बात कही।

राज्य मंत्री कुशवाह ने खण्डवा के रीछी उद्यान प्रक्षेत्र का भ्रमण किया
उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) और नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि किसानों के सहयोग से आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उद्यानिकी किसानों को उन्नत तरीके से जैविक कृषि के लिए उद्यानिकी विभाग लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। विभागीय नर्सरियों में जैविक कृषि कर किसान भाईयों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह गुरुवार को खण्डवा जिले के रीछी उद्यान प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान यह बात कही।राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने खंडवा में रीछी उद्यान प्रक्षेत्र में जैविक तरीकों से उत्पादित की जा रही फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों से कहा कि सभी  किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती करने के लिये प्रेरित करें। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने प्रक्षेत्र में जैविक खाद के निर्माण की प्रक्रियाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि ड्रिप एरिगेसन से पानी की बचत होती है एवं मल्चिंग विधि से फसलों को खरपतवार से दूर रखा जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें