Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

टैगोर विद्या निकेतन ने वसूली नोटिसों को दी थी चुनौती,हाईकोर्ट ने 9.71 लाख जमा कराने के दिए निर्देश

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

: कौशल शिक्षा परिचय कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Tue, Jan 24, 2023
कौशल शिक्षा परिचय कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में दो दिवसीय कौशल शिक्षा परिचय कार्यक्रम नवीन व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत स्टार योजना के नाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीटीआई स्कूल कैचमेंट के अंतर्गत आने वाली माध्यमिक शालाओं के बच्चों, शाला त्यागी छात्रो को आमंत्रित कर उन्हें विभिन्न कौशल क्षेत्रो के सफल व्यक्तियों से मार्गदर्शन दिलाया गया। इस अवसर पर छात्रो को रोजगार प्राप्ति के लिए व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के महत्त्व को बताया गया। दूसरे दिन छात्रो को क्षेत्रीय कौशल से जुड़े विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर आईटीआई गाडरवारा से नीरज चोधरी ने भी उपस्तिथि दी । उपरोक्त 2 दिवसीय कार्यक्रम प्राचार्य जयमोहन शर्मा के निर्देशन एवं व्यबसायिक प्रशिक्षक विनोद तिवारी व अंशुमान दुबे के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें