Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: कैंसर पर कार्यशाला आयोजित 

Aditi News Team

Fri, Jan 27, 2023
कैंसर पर कार्यशाला आयोजित गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में कैंसर रोग के लक्षण, कारण एवं निदान विषय पर जनशिक्षा केंद्र स्तर के शिक्षको के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नागपुर की स्टॉप कैंसर मिशन मल्टीपर्पज सोसाइटी से भूमिका बाघमोरे ने शिक्षको को मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, ब्लड कैंसर, गर्भाशय का कैंसर, स्तन कैंसर के लक्षण, कारण एवं उपाय से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी। उन्होने लेपटॉप पर कैंसर रोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं कहा कि सभी शिक्षक स्कूल के बच्चों को भी कैंसर बीमारी के बारे में जानकारी दें। कार्यशाला में जनशिक्षक मो अपसार खान , मधुसूदन पटैल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें