Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: केन्‍द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गांधीधाम में आयुष वन का उद्घाटन किया

Aditi News Team

Tue, Oct 19, 2021

केन्‍द्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शहर में दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट (डीपीटी)- रोटरी जंगल में आयोजित एक कार्यक्रम में आयुर्वेदिक पौधों को समर्पित आयुष वन का उद्घाटन किया। आयुष वन डीपीटी द्वारा हरित पट्टी क्षेत्र में आवंटित 30 एकड़ भूमि में स्थापित किया गया है, जहां शहरी क्षेत्र में हरियाली में सुधार और कच्छ क्षेत्र में वृक्षों के आवरण का घनत्व बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण किया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने एक पौधा भी लगाया।

इस अवसर पर केन्‍द्रीय आयुष मंत्री ने आयुष वन विकसित करने के लिए सभी हितधारकों की सराहना की और भारत के औषधीय पौधों की विशाल क्षमता और लाभों पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने भारत की परम्‍परागत चिकित्सा पद्धति की क्षमता को हकीकत में बदलने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, आयुष वैश्विक स्तर पर पहुंच गया है और अब विश्व स्तर पर स्‍वस्‍थ और प्रसन्‍न जीवन के लिए स्वीकृत प्रमुख प्रणालियों में से एक बन रहा है।

इस अवसर पर कच्छ से सांसद श्री विनोद चावड़ा, गांधीधाम विधायक श्रीमती मालती माहेश्वरी, अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें