Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: कलेक्टर ने शुभंकर "रेवा" का किया अनावरण,निर्वाचन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये किया गया है तैयार

Aditi News Team

Tue, Aug 22, 2023
कलेक्टर ने शुभंकर "रेवा" का किया अनावरण,निर्वाचन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये किया गया है तैयार नरसिंहपुर।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत तैयार किये गये शुभंकर "रेवा" का अनावरण सुभाष पार्क चौराहा नरसिंहपुर में किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दलीप कुमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। शुभंकर रेवा जिलेवासियों की माँ नर्मदा के प्रति आस्था को दर्शाता है। इस शुभंकर में एक बालिका को शिक्षिका के रूप में दिखाया गया है जो नरसिंहपुर जिले को मतदान में भी नम्बर 1 बनाने के लिए प्रेरित कर रही है। अनावरण के पश्चात कलेक्टर सुश्री बाफना ने यहां मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को नैतिक मतदान के लिए मतदाता शपथ भी दिलाई। उल्लेखनीय है कि आगामी निर्वाचन में मतदाताओं को जागरूक करने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये प्रेरित करने यह शुभंकर तैयार किया गया है। विदित है कि पिछले विधानसभा निर्वाचन 2018 में जिले का मतदान प्रतिशत 81.65 प्रतिशत था। विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान प्रतिशत को और अधिक बढ़ाने के लिये यह पहल जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें