Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: आम आदमी पार्टी ने आदिवासी ग्रामीण अंचल के घरों में बिजली की सुविधा मुहैया कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Fri, Sep 1, 2023
https://youtu.be/CD8NgkDViIM?si=D8L9oH28RxLuIPMc आम आदमी पार्टी ने आदिवासी ग्रामीण अंचल के घरों में बिजली की सुविधा मुहैया कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन आदिवासी ग्रामीण अंचल के ग्राम बड़ागाँव,कुकड़ीपानी ,तलैया,भातोर,पटकना,आदि के ग्रामीण आदिवासियों के घरों में बिजली प्रदान कराने हेतु आम आदमी पार्टी ने उठाई आवाज गाडरवारा। आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री के नाम जेई को ज्ञापन सौंप कर यह मांग की है कि आदिवासी ग्रामीण अंचल के ग्राम बड़ागाँव,कुकड़ी पानी,तलैया,भातोर,पटकना के ग्रामों में विगत कई बरसों से यहां पर पक्की सड़क नहीं बन पा रही है जिसके चलते यहां के आदिवासी ग्रामीण जनों को आने-जाने में कई प्रकार की मुसीबत का सामना करना पड़ता है, आलम यह है की देश को आजाद हुए लगभग 75 वर्ष होने को है और हम आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं लेकिन इन आदिवासी ग्रामीण अंचलों में आज भी लाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं है जिसके चलते यहां के ग्रामीण जन आज भी अंधेरे में अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। कुछ गांव में बिजली के पोल खड़े कर दिए गए हैं डीपी रख दी गई है लेकिन इनके घरों में बिजली आज भी नहीं आ पाई है ना ही यहां के ग्रामो तक बिजली पहुंची है जिसके चलते आदिवासी ग्रामीणों का जीवन अंधेरे में कट रहा है, तथा यहां के ग्रामीण आदिवासी जन अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने निवेदन किया है कि उक्त ग्रामीण अंचलों के घरों मे शीघ्र ही बिजली पहुंचाने का कष्ट करें जिससे आदिवासी लोग भी बिजली व्यवस्था का लाभ पा सकें ।   इस अवसर पर रीना लमानिया,पूजा कौरव, सत्यवती चौधरी, राम राहुल कौरव, विजय राकेशिया, सिद्धि कौरव ,भूरालाल, राजेंद्र,राजबलि,धीरज,राजू,बाबूलाल,उजरसी, सुकुमन कतिया, घनश्याम साहू, विशन मेहराहरि,खेमराज,हल्के,कमलेश,हेमवती,तेजराम,कैलास, दिनेश भारिया,रामफल, रामविशाल संतोष,राजेश,रमेश,कैलास, बबलू,बारेलाल एवं अन्य आदिवासी क्षेत्र के ग्रामवासी तथा आम आदमी पार्टी गाडरवारा तहसील के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें