Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: आनंद विभाग द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय स्वेच्छिक सेवा दिवस

Aditi News Team

Tue, Dec 6, 2022
उज्जैन 06 दिसम्बर। राज्य आनंद संस्थान, उज्जैन जिला इकाई द्वारा आईएफएस डॉ. किरण बिसेन वनमंडल अधिकारी की अनुमति और श्री गोविंद राठौर के विशेष सहयोग से विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस और विश्व स्वैच्छिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में नौलखी इको टूरिज्म पार्क, मक्सी रोड़ पर जंगल भ्रमण के साथ पारिवारिक टिफिन पार्टी और स्वैच्छिक सेवा का आयोजन किया गया। 40 से अधिक आनंदको की उपस्थिति में नौलखी के प्राकृतिक वातावरण के बीच जंगल में घूमने का आनंद लिया। इस दौरान सभी आनंदको ने अपने जीवन के सकारात्मक पहलू और वन्य जीवों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जीवन में स्वस्थ पर्यावरण संबंधी अपने अनुभव साझा किए। सभी ने सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाकर इको पार्क से अनावश्यक प्लास्टिक का कूड़ा-करकट और सिंगल यूज प्लास्टिक को हटा कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। जानकारी आनंद विभाग के संयोजक डॉ. प्रवीण जोशी द्वारा दी गई।  

Tags :

जरूरी खबरें