Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: अमन सदभावना दिव्यांग संघ ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार एवं विधायक को स्मरण पत्र

Aditi News Team

Fri, Aug 25, 2023
अमन सदभावना दिव्यांग संघ ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार एवं विधायक को स्मरण पत्र गाडरवारा। नरसिंहपुर जिले के ही अमन सदभावना दिव्यांग संघ ने सौंपा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नाम स्मरण पत्र वही क्षेत्र के विधानसभा गाडरवारा के विधायिका श्रीमती सुनीता पटेल और गाडरवारा तहसीलदार श्रीमती प्रियंका नेताम को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री जी से मांग करते हुए लोगों ने मांग किया की महा पंचायत की दिनांक निर्धारित कर घोषणा करने का कष्ट करें जिसमें दिव्यांगजनों द्वारा पूर्व में ज्ञापन अनुविभागीय महोदय को भेंट कर आपके लिए प्रेषित किया गया परन्तु आज तक महापंचायत की तारीख नहीं हो पाया है, कृपया घोषणा कर हम दिव्यांगों हेतु हितार्थ कार्यों का क्रियान्वयन किया जा सके ,महोदय जी से निवेदन हैं कि शीघ्र महापंचायत दिनांक की घोषणा शीघ्र किया जाए, ज्ञापन सौपते हुए उपस्थित नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष कुलदीप रजक, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुशवाहा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलेश रजक,प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद चौकसे , गोपाल वैष्णव,राज कुमार अवस्थी, केशव जाटव, सुनील रजक एवं दिव्यांग साथी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें