: गाडरवारा,धर्म की हानि होने पर प्रभु लेते है अवतार
Tue, Nov 16, 2021
गाडरवारा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास स्वामी विश्वनाथ शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। खकरिया मंदिर त्रिवेदी कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को कथा व्यास ने बेहद संजीदगी के साथ सुनाया। कथा प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। कथा का संगीतमयी वर्णन सुन श्रद्धालुगण झूमने लगे। इस दौरान सुनंदा पंचभाई (एमडी खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम), दिलीप पंचभाई (एसडीओ वन विभाग) आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,श्री गोवर्धननाधजी की हवेली में देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर तुलसी विवाह पूजन भजन-कीर्तन के साथ संपन्न
Tue, Nov 16, 2021
गाडरवारा । स्थानीय श्री गोवर्धननाधजी की हवेली में कार्तिक मास शुक्लपक्ष मे देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर तुलसी विवाह एवं पूजन अर्चना गुरु परमपूज्य गो. श्रीबृजोत्सवजी "बाबाश्री" के कर कमलो से सानंद भजन-कीर्तन के साथ संपन्न हुई।इस अवसर पर आनंदित हो सभी वैष्णव और श्रृद्धालु जन इस पुजन कार्य मे उपस्थित हुए।बाबा श्री पिछले तीन दिनों से हवेली में विभिन्न वैष्णवीआयोजनो व शिष्यों के यहां पदरावनी मे शामिल रहे ।इस अवसर पर हवेली के प्रधान अर्चक मुखिया जी श्रीनाथ जी व उनके साथ गिरिराज जी व मोहनजी साथ में रहे।
: गाडरवारा,भागवत कथा जारी
Mon, Nov 15, 2021
गाडरवारा।भगवान की दृष्टि में सब समान हैं वे भेदभाव नहीं करते हैं ईश्वर तो भाव के भूखे हैं जो महात्मा विदुर के यहां केले के छिलके खा लेते हैं यह प्रसंग भागवत महापुराण के तृतीय दिवस की कथा में पं स्वामी विश्वनाथ शास्त्री ने कही। ज्ञातव्य हो कि विगत 13 नवंबर से त्रिवेदी कॉलोनी स्थित दादा खकरिया वालों के मंदिर में भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन कार्तिक पूर्णिमा को भंडारे के साथ होगा । दद्दा परिवार ने समस्त धर्मप्रेमियों से शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।