: दमोह(हटा)पैसे के लिए पेशे को मत बिगाड लेना आर्यिका रत्न श्री आदित्यमति
Thu, Dec 9, 2021
आर्यिका रत्न श्री विज्ञानमति जी की नगर में हुई भव्य अगवानी
दमोह( हटा)महरौनी उत्तरप्रदेश के विहार करते हुए आर्यिका रत्न विज्ञानमति माता जी का ससंघ ९ पिछी के साथ मंगलवार की सुबह नगर आगमन हुआ, आर्यिका संघ की मंगल अगवानी नगर की सकल जैन समाज के द्वारा रजपुरा तिराहा से की गई, गाजे बाजे झंडा आदि के साथ आर्यिका संघ को नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बडा मंदिर पहुंचा।
मंदिर जी के द्वार पर आर्यिका संघ की मंगल अगवानी महिला मंडल, बालिका मंडल के द्वारा की, श्रीजी के दर्शन उपरांत आर्यिका रत्न के मंगल प्रवचन हुए, आर्यिका विज्ञानमति माता जी ने कहा कि व्रत धारण करना ही धर्म का मार्ग नहीं बल्कि व्रत धारण करने के उपरांत भी ऐसा न हो कि हमारी क्रियाएं धर्म मार्ग से हट जाए, आर्यिका श्री ने जैन धर्म में प्रतिमाधारण करने के नियमों को विस्तार से बताया।
वही आर्यिका आदित्यमति ने पिता पुत्र, मां बेटी के संबंधों का दृष्टांत बताते हुए कहा कि जब बेटी युवा अवस्था में प्रवेश करती है तो मां बेटी के संबंध सहेली के रूप में बदल जाना चाहिए। जब मां बेटी को सहेली मानकर बात करेगी तो बेटी संस्कारित होगी, अपनी हर बात मां से शेयर करेगी, वही बेटा जब युवा होता है तो उसे केवल पुत्र न समझे उसे दोस्त बनायें ताकि वह गलत मार्ग पर न भटक सके। आर्यिका श्री ने कहा कि हर पिता अपना परम्परागत धंधा पुत्र को प्रदान करने की सोचता है। व्यवसाय सदैव जियो और जीने दो के सिद्धांत पर आधारित होना चाहिए। याद रखना पैसे के लिए अपने पेशे को मत बिगाड लेना, पेशा बिगडता है तो विश्वास भी टूटता है।
प्रवचन के पूर्व आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण नगर के चारों मंदिर के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया, युवा मंडल ने दीप प्रज्जवलन किया वही महिला मंडल व बालिका मंडल के द्वारा आर्यिका श्री को शास्त्र भेंट किये गये, इस अवसर पर बडी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,विवाह सम्मेलन में 15 जोड़ों का कराया विवाह, परमपूज्य कृष्णा महाराज एवं नयन किशोरी जी की पुनीत पहल
Sat, Nov 27, 2021
गाडरवारा। गत दिवस परम पूज्य श्री कृष्णा जी महाराज एवं नयन किशोरी जी के पावन सानिध्य में दिव्य कृष्णायन सेवा संस्थान के तत्वाधान में कन्याओं के विवाह का सम्मेलन श्री पैलेस गाडरवारा में आयोजित किया गया। सम्मेलन में 15 कन्याओं का विवाह वेदिक रीति रिवाज, बैंड बाजे के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया गया। सम्मेलन की शुरुआत से ही विवाह स्थल पर मंडप एवं जयमाला स्टेज सज गये थे। पंडितों ने शानदार मंत्रोच्चार से सात फेरे पड़वाकर विवाह की रस्में पूरी करवाई। सम्मेलन मे प्रत्येक जोड़े को सोफासेट, पलंग, डिनर सेट, गैस चूल्हा एवं 5 आभूषण कृष्णा जी महाराज एवं नयनकिशोरी जी द्वारा प्रदान किये गए। इस अवसर पर उन्होंने बताया की वर्तमान समय की खर्चीली शादियो के दौर में हम लोगो ने हमारी संस्था द्वारा कन्याओं के विवाह का बीड़ा उठाकर समाज मे सार्थक संदेश देने की पहल की है। परम पूज्य श्री कृष्णा जी महाराज नयन किशोरी जी आज की नई युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।उन्होंने बताया कि संकल्प शक्ति में बहुत बड़ी ताकत है जो भी कार्य करना चाहते हैं वह कर सकते हैं बस संकल्प अच्छा हो । विवाह सम्मेलन में असंख्य लोगो के भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी एवं जोड़ो के परिजनों के रुकने का इंतजाम भी किया गया था। विवाह सम्मेलन की व्यवस्थाओं में समस्त सहयोगियों का योगदान उल्लेखनीय रहा।
: विवाह सम्मेलन का आयोजन 26 नवंबर को
Thu, Nov 25, 2021
गाडरवारा। परम पूज्य श्री कृष्णा जी महाराज एवं नयन किशोरी जी के पावन सानिध्य में दिव्य कृष्णायन सेवा संस्थान के तत्वाधान में कन्याओं के विवाह का कार्यक्रम कल 26 नवंबर को श्री पैलेस गाडरवारा में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।सम्मेलन में 15 कन्याओं का विवाह संपन्न कराकर उन्हें सामग्री भी संस्था द्वारा दी जाएगी। विवाह सम्मेलन में भोजन व्यवस्था भी रखी गई है। उल्लेखनीय है की श्री कृष्णा महाराज जी प्रवचन कार्यक्रर्मो के अलावा सामाजिक कार्यो में भी सदैव अग्रणी रहते है। संस्था ने उपस्थिति की अपील की है।