: गाडरवारा,रायपुर में श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन जारी,प्रवचनों से माहौल हुआ धर्ममय
Wed, May 7, 2025
रायपुर में श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन जारी,प्रवचनों से माहौल हुआ धर्ममय
गाडरवारा। क्षेत्र के ग्राम रायपुर के शासकीय उ मा विद्यालय के सामने भारत माता की मूर्तिपूजन एवं स्थापना के तत्वाधान मे 12 मई तक आयोजित होने वाले श्रीराम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का आयोजन जारी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुँचकर पुण्य लाभ ले रहे है। यज्ञ के आयोजन से गाँव का माहौल धर्ममय हो गया है। रात के समय विद्यालय के ही पास तुलसी मानस संस्कृति भवन मे प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक प्रवचन कार्यक्रम हो रहे है जिसमें कथावाचकों द्वारा प्रवचन सुनाये जा रहे है। मंगलवार की रात प्रवचन मे श्री श्री 1008 श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी महाराज ('कांगड़ा पीठाधीश्वर' हिमाचल प्रदेश) ने कहा कि जीवन में सदाचार का पालन करना सभी के लिए जरुरी है। हम सभी अपने बच्चों को संस्कारो की शिक्षा भी दें। इस अवसर पर श्री श्री पूज्य गुरुदेव श्री राजीव लोचनदास जी महाराज ने कहा कि सत्संग से बहुत कुछ सीखने को मिलता है एवं अच्छी आदतें विकसित होती है। प्रवचन कार्यक्रम में वीरेन्द्र जी शास्त्री 'मानस पपीहा' (संत बरहटा ) ने कहा कि समाज में अच्छे कार्यों को करने से मन को शांति मिलती है। साध्वी सुश्री प्रभा भारती जी (श्री वृंदावनधाम) ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम है उनके व्यक्तित्व से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। शक्तिधाम पीठाधीश्वर दिवाकर जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि अहंकार व्यक्ति को विनाश की तरफ ले जाता है। 12 मई को पूर्ण आहुति एवं भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। समस्त सहयोगीजन, भक्तजन, संपूर्ण अंचल के शिष्यगण, गुरुकुलम् चाँदनखेड़ा ने समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धांलुओं से उपस्तिथि की अपील की है ।
: करेली 4 मई से आदर्श ग्राम बघबार में विष्णु महायज्ञ 12 मई तक
Wed, May 7, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी
4 मई से आदर्श ग्राम बघबार में विष्णु महायज्ञ 12 मई तक
करेली 7 मई ग्राम वघुबार में महा विष्णु यज्ञ 4 मई से 12 मई तक किया जा रहा है l इसमें विष्णु आहुति ,श्रीमद् भागवत कथा, विष्णु पुराण ,दुर्गा सप्तशती, रामचरितमानस, रुद्रा अभिषेक, रुदी निर्माण, हनुमान चालीसा, अखंड पाठ, दोपहर 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक, रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रतिदिन जगतगुरु जगन्नाथ आचार्य जी, अखिलेश्वरी जी देवी के मुखारविंद से प्रवचन किए जा रहे हैं l संयोजक पंडित हरिराम राजोरिया जी, डॉक्टर कोमल प्रसाद जी, यज्ञ आचार्य अमित पुरुषोत्तम राजोरिया जी, उपाचार्य डॉक्टर पंडित आचार्य अरविंद कुमार जी शास्त्री जी नयाखेड़ा करेली वाले ,सतीश शास्त्री जी, ऋषि राज शास्त्री, मोहित शास्त्री ,सूरज शास्त्री, रामभरोस शास्त्री ,धर्मेंद्र शास्त्री के सानिध्य में किया जा रहा है l इसके साथ ही 10 मई को श्री श्री 1008 आचार्य श्री राम प्रपन्नाचार्य जी वृंदावन ,8 मई को राघवाचार्य अयोध्या जी का आगमन ग्राम बघबार में होगा और कथा का श्रवण कराएंगे l दिनांक 12 मई को महा विष्णु यज्ञ की पूर्ण आहुति होगी l ग्राम के समस्त ग्राम बासीयो ने आयोजन को लेकर ग्राम वासियों ने विष्णु महा यज्ञ और अन्य धार्मिक कथाओं में सह भागिता की अपील श्रद्धालु भक्त जनों से की है l
: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किये भगवान विष्णु वराह के दर्शन.
Mon, May 5, 2025
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किये भगवान विष्णु वराह के दर्शन.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम मझौली पहुँचे और यहाँ भगवान विष्णु वराह के दर्शन किये। उन्होंने यहाँ विष्णु वराह मंदिर में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई भी इस अवसर पर उनके साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव मंडला जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से मझौली पहुँचे थे।मझौली स्थित खेल मैदान में बने अस्थाई हेलीपेड पर पहुँचने पर संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।जिला मुख्यालय जबलपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर मझौली स्थित विष्णु वराह मंदिर का निर्माण 11 वीं शती में किया गया था। कालांतर में ध्वस्त हुये कल्चुरी कालीन इस मंदिर का 18 वीं शती में पुनर्निर्माण किया गया। बताया जाता है कि इस मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु वराह की प्रतिमा विश्व की सबसे बड़ी और एकमात्र ऐसी प्रतिमा है जिसकी पूजा होती है। इस विशाल प्रतिमा को भी 11 वीं शती में मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया गया था। धार्मिक एवं पौराणिक महत्व का विष्णु वराह मंदिर कला की दृष्टि से भी उत्कृष्ट है और राज्य सरंक्षित स्मारकों में शामिल है।