Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें- कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गाडरवारा, नर्मदा जल लेकर निकले शिवभक्त

: हसनी हुसैनी सोयायटी ने निकाला परचम अलम का जुलूस 

Aditi News Team

Tue, Jul 1, 2025
हसनी हुसैनी सोयायटी ने निकाला परचम अलम का जुलूस  गाडरवारा । मोहर्रम की चार तारीख की शाम को शक्ति चौक से अब्बास अलमदार की शान में खुशनुमा अंदाज में हुसैनी परचम अलम का जुलूस निकला । जो शहनाई की धुन पर शहीदी कलाम के साथ शक्ति चौक से शुरू होकर शिवालय चौक, गंज स्कूल, पुरानी गल्ला मंडी, नया बस स्टैंड बाबली दरगाह शरीफ पहुचा, वहा पर जुलूस का जोरदार स्वागत कर तबर्रुक तकसीम हुआ इसी तरह शास्त्री वार्ड में व श्याम टाकीज के पास भी शरबत सबील तबर्रुक वितरण किया गया । जुलूस छोटा सराफा ,झंडा चौक से वापस अपने मुकाम शक्ति चौक पहुँचा । हसनी हुसैनी सोसायटी के युवा यहतराम के साथ अलम परचम लेकर या हुसैन या अली शहीदाने करबला की शान में नारे लगाते हुए उत्साह के साथ चल रहे थे । शक्ति चौक को दुल्हन की तरह सजाया गया । जुलूस के उपरांत परचम कुसाई की गई । इस मौके पर फातेहा दुआ के उपरांत हसनी हुसैनी सोसायटी के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने बताया कि सोयायटी का उद्देश्य खिदमते खल्क समाजसेवा से जुड़े हुए कार्य करना है । मोहर्रम पर ही इंसानियत का पैगाम देते हुए सोसायटी के 20 लोगो ने गाडरवारा चिकित्सालय में रक्तदान किया , सोयायटी की समाजसेवा निरंतर जारी रहेगी । नगर निरीक्षक विक्रम रजक के मार्ग दर्शन पुलिस महकमा ने यातायात व्यवस्था पर ध्यान देते हुए जुलूस को व्यवस्थित तरीके निकलवाने में सहयोग किया व नगर पालिका की साफ सफाई भी बेहतर रही । हसनी हुसैनी समिति के अध्यक्ष लकी अली ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगर वासियों के सहयोग के प्रति आभार जताया है । जुलूस में मुस्लिम समाज के जिम्मेदार सहित सेकड़ो नौजवान शामिल रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें