Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: पर्यटन विभाग कराएगा नर्मदा परिक्रमा जबलपुर से आज होगी शुरुआत

Aditi News Team

Thu, Oct 13, 2022
आध्यात्म पर्यटन के तहत नर्मदा परिक्रमा की शुरुआत मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा शुक्रवार को जबलपुर से की जा रही है। प्रदेश की जीवनरेखा कही जाने वाली मां नर्मदा नदी की परिक्रमा सर्वसुविधायुक्त वाहनों से होगी। 14 दिन और 15 रात के इस टूर पैकेज की सुविधा जबलपुर, इंदौर और भोपाल से ली जा सकती है। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री विनोद गोंटिया ने बताया कि सुसज्जित वाहनों से नर्मदा परिक्रमा सुविधा का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 10 बजे से एमपीटी कलचुरी रेसीडेंसी, जबलपुर में संत-जनों एवं जन-प्रतिनिधियों की उपस्थित में किया जाएगा। निगम के प्रबंध निदेशक श्री एस. विश्वनाथन ने बताया कि जो श्रद्धालु यात्रा में शामिल होना चाहते हैं वे बुकिंग एवं परिक्रमा के संबंध में जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय से हासिल कर सकते हैं। मप्र पर्यटन के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं मार्केटिंग कार्यालयों से भी बुकिंग की जा सकेगी। यात्रा का विवरण जबलपुर से यात्रा प्रारंभ होकर अमरकंटक, मंडला, करेली, होशंगाबाद, हांडिया, ओंकारेश्वर, बड़वानी, राजपिपल्या, काठपोर, मीठी तलाई, बडोदरा, झाबुआ, महेश्वर, उज्जैन, सलकनपुर, बुदनी, जबलपुर होते हुए अमरकंटक में यात्रा का समापन होगा। इंदौर-भोपाल से यात्रा प्रारंभ होकर उज्जैन, ओंकारेश्वर, बड़वानी, राजपिपल्या, काठपोर, मीठी तलाई, झाबुआ, मांडू, महेश्वर, सलकनपुर, झाबुआ, अमरकंटक, मंडला, करेली, होशंगाबाद, ओंकारेश्वर होते हुए इंदौर-भोपाल में यात्रा का समापन होगा।

Tags :

जरूरी खबरें