Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: केरल: सबरीमाला मंदिर इलाके में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते दिशा निर्देश संशोधित

Aditi News Team

Tue, Dec 15, 2020

केरल के स्वास्थ्य विभाग ने सबरीमाला मंदिर के इलाके में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस संबंध में दिशा-निर्देशों को संशोधित किया है। इसके अनुसार सबरीमाला, जहां भगवान अय्यप्पा का मंदिर स्थित है वहां, श्रद्धालुओं के अलावा तैनात सभी अधिकारियों को आरटी-पीसीआर जांच करवानी चाहिए। बता दें कि केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर को सालाना मंजल मकरविलक्कू तीर्थाटन हेतु श्रद्धालुओं के लिए पिछले महीने खोला गया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंदिर खुलने के बाद से यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 299 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 51 श्रद्धालु, 245 कर्मचारी और तीन अन्य शामिल हैं। 

Tags :

जरूरी खबरें