: साईखेड़ा तहसीलदार एवं जागरुक लोगों ने नरहरि नंद सरोवर में घरों का कचड़ा न फेकने की समझाइश दी
Wed, Nov 11, 2020
नगर परिषद साईंखेड़ा का प्राचीन नरहरी नंद सरोवर जो इस समय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है । इसका पुनरुद्धार का संकल्प कुछ सामाजिक संस्थाओं ने उठाया है । इसमें प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है आज समिति के सदस्यों के साथ है तहसीलदार दीपांशु नामदेव ने नोका पर तालाब का भ्रमण किया और तालाब में हो रही गंदगी को देखा जो लोग इस तालाब किनारे रह रहे हैं वह दीपावली का कूड़ा कचरा इसी तालाब में फेंक रहे हैं तालाब से सटे मकानों के पीछे रुक कर लोगों को तालाब में कचरा ना फेंकने की समझाइश दी समिति के लोगों व नगर परिषद के कर्मचारियों ने कल तालाब का कचरा साफ किया आज फिर जाकर देखा तो लोगों ने वहां फिर से दिवाली की सफाई का कचरा डाल दिया आखिर कब तक सुधार पाएंगे तालाब के आसपास रहने वाले लोग
: अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति का दूसरा चरण पूर्ण
Sun, Nov 8, 2020
अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति का दूसरा चरण पूर्ण
भोपाल आज दिनांक 8 नवंबर 2020 को अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति द्वारा हर घर शिक्षा मिशन का दूसरा चरण पूरा किया गया इसमें बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई की जानकारी दी अच्छी आदतें सुबह उठते ही ब्रश करना प्रतिदिन स्नान करना नाखून काटना और उन्हें साफ सुथरा रखें बालों को नियमित धोऐ है कान और आंख को साफ रखें खाना खाने से पहले शौच के बाद हाथों को साबुन से धोएं मल त्याग के लिए हमेशा स्वच्छता शौचालयों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए शौचालय की साफ सफाई नियमित रूप से की जानी चाहिए शौचालय को ढक कर रखना चाहिए इस्तेमाल के बाद उनकी सफाई अच्छे से करनी चाहिए मल त्याग के बाद साबुन और पानी से हाथ धोना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि बीमारियों से बचा जा सके जानवरों और कच्चे खाद्य पदार्थों को संभालने के पश्चात हाथ धोना बहुत जरूरी है हाथों को साबुन और पानी के धोऐ खाद्य पदार्थ और मुंह में जाने से रोका जा सकता है साबुन और पानी की व्यवस्था शौचालय के पास किसी सुविधाजनक स्थान पर की जानी चाहिए रोगाणुओं को फैलने से रोकने के लिए। महत्वपूर्ण कार्य है कि सभी प्रकार की मल निष्ठा जिसमें मानव और जानवर दोनों शामिल हैं । निपटान सुरक्षित ढंग से किया जाना चाहिए कि वह अपना मल तयागशौचालय में करें जिससे साफ सुथरा रखें जाना की आवश्यकता है जानवरों की निष्ठा को रास्तों और बच्चों के खेलने के स्थान से दूर रखना चाहिए अपने वातावरण की सफाई रखनी चाहिए घर के भीतर प्रदूषण को रोकने या कम करने के लिए कदम उठाया जाना चाहिए अर्थात धुआ चूल्हे का इस्तेमाल ना करें घर में कूड़ेदान में कूड़ा इकट्ठा करें अपने घर के आस-पास और नल के पास पानी एकत्रित न होने दें इससे मच्छरों के पनपने को रोका जा सके
महत्वपूर्ण बातें बच्चों और किशोरों में होने वाली बीमारियां तथा मौत हद से ज्यादा रोगाणुओं के कारण होती हैं यह रोगाणु दूषित खाद्य पदार्थ पानी तथा गंदे हाथों के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं स्वस्थ बने रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें और अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखें और बहुत सी बीमारियां विशेष रूप से अतीसार (मल) को ,साफ सफाई की अच्छी आदतों को अपना कर रोका जा सकता है ।
: भोपाल अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण समिति की कार्यकारिणी का गठन
Sun, Nov 8, 2020
समिति कार्यकारिणी का गठन समिति कार्यालय न्यू शिव नगर भोपाल मध्यप्रदेश में किया गया जिसमें समिति के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों की सहमति से अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती रेवती खांडेकर जी को चुना गया उपाध्यक्ष श्रीमती सलमा शेख सचिव श्रीमती अनीता अहिरवार एवं कमलेश रजक को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया व कार्यकारिणी की सदस्यता में उपस्थित सभी सदस्यों ने सदस्यता ली हर घर शिक्षा मिशन के विषय को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई अथवा मानसिक दिव्यांग बच्चों को शिक्षा स्वास्थ्य खेल के माध्यम से आगे बढ़ाना ऐसे कई उद्देश्यों पर चर्चा हुई
बैठक में उपस्थित अध्यक्षश्रीमती रेवती खांडेकर समिति उपाध्यक्ष सलमा शेख सचिव श्रीमती अनीता अहिरवार कोषाध्यक्ष कमलेश रजक सुरेश दीप के ममता जी नीरा जी सरिता जी सायरा जी आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे
जय ?? हिंद