Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: शाजापुर दिव्यांग गोविन्द व्हील चेयर एवं यूडीआईडी कार्ड पाकर प्रसन्न है "खुशियों की दास्ताँ"<br>

Aditi News Team

Thu, Nov 19, 2020

जिले की जनपद पंचायत शाजापुर के ग्राम टांडा बंजारी निवासी जन्म से ही दिव्यांग गोविंद गुर्जर पिता श्री विक्रम सिंह गुर्जर व्हील चेयर पाकर प्रसन्न हो गया। गोविन्द को गत दिवस कलेक्टर दिनेश जैन ने व्हील चेयर एवं यूडीआईडी कार्ड प्रदान की थी।
    दिव्यांग गोविन्द के पिता विक्रमसिंह आज गोविन्द को सहायता प्रदान करने का आवेदन लेकर कलेक्टर श्री जैन से मिले थे। कलेक्टर श्री जैन ने सामाजिक न्याय विभाग को तत्काल व्हील चेयर और यूडीआईडी कार्ड बनाकर लेकर आने के निर्देश दिये। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए व्हील चेयर और यूडीआईडी कार्ड बनाकर लाया गया, जिसे कलेक्टर ने दिव्यांग गोविंद गुर्जर को प्रदान किया।
    गोविंद गुर्जर जन्म से ही दिव्यांग है, जो 100 प्रतिशत होकर बहु विकलांग की श्रेणी में आता है। गोविन्द की देखभाल इनके पिता श्री विक्रमसिंह गुर्जर करते हैं। गोविंद ने बताया कि मुझे जो व्हील चेयर प्रदान की गई है, उससे मैं अपने दैनिक कार्य करने के साथ-साथ गांव में यहां-वहां आ जा सकूंगा। गोविंद ने कक्षा 8वी उत्तीर्ण की है वे और आगे भी पढ़ना चाहते हैं। गोविन्द ने बताया कि वह अब प्राइवेट पढ़ाई के रूप में 10 वी की परीक्षा भी देंगे। गोविंद को यूडीआईडी कार्ड एवं व्हीलचेयर मिलने पर उसने कलेक्टर को धन्यवाद दिया। इस पर कलेक्टर श्री जैन ने गोविन्द को आगे और भी सहयोग करने के लिए कहा।
 

Tags :

जरूरी खबरें