: नरसिंहपुर,नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी
Sat, Dec 19, 2020
नरसिंहपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता बढ़ाने के लिए कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देशन में जिले में नशे से प्रभावित नर्मदा किनारे के 35 ग्राम चिन्हित किये गये हैं। इन ग्रामों में नशा मुक्त के लिए जिला अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं।
इन्हीं निर्देशों के परिपालन में शनिवार को महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री आरसी पटले, गाडरवारा टीआई श्री अजय सनकत, ग्राम पंचायत सचिव, शिक्षक एवं स्थानीय अमले द्वारा गाडरवारा तहसील के ग्राम सुरना में ग्रामीणों को नशा मुक्त के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को नशा के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान सलाहकार समिति, गर्जियन क्लब समिति, कार्यकारी समिति का गठन भी किया गया।
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जनकल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2020- 21 में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले को नशामुक्त बनाने के लिए चयनित किया गया है। जिले में नशे से प्रभावित 35 ग्रामों में तीन समितियों का गठन किया जाना है। कार्यकारी समिति में गांव के सचिव, पटवारी, आशा कार्यकर्ता, स्कूल के प्रधानाध्यापक, एक महिला शिक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया जाना है। सलाहकार समिति में गांव के पांच गणमान्य व्यक्तियों को शामिल किया जाना है। गार्जियन क्लब में गांव के कक्षा चौधरी से कक्षा 9 वीं के 10- 10 बच्चों का समूह चाइल्ड वालेंटियर्स के रूप में गठित किया जाना है।
: सतना,दिव्यांगों की सेवा सबसे बड़ी सेवा- राज्यमंत्री पटेल,अमरपाटन शिविर में 982 दिव्यांगो का हुआ पंजीयन<br>
Sat, Dec 19, 2020
सतना । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजना अन्तर्गत जनपद पंचायत अमरपाटन का दिव्यांगता परीक्षण शिविर शनिवार को कप्तान लाल प्रताप सिंह स्टेडियम अमरपाटन में संपन्न हुआ। दिव्यांग परीक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि मानवता में दिव्यांगो की सेवा सबसे बड़ी सेवा है, इससे बड़ी कोई सेवा नही है। उन्होने मदर टेरेसा के कार्यों की भी सराहना की।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि दिव्यांग शिविरों का आयोजन 1992 से शुरू किया गया है। दिव्यांगों को अब सम्मानित शब्दों से संबोधित किया जाता है। इन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। इनके जीवन स्तर में सुधार लाने के हर संभव प्रयास जारी हैं। इन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम, योजनाएं शुरू की गईं हैं। उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल द्वारा दिव्यांगों के कल्याण हेतु किए जा रहें कार्यों की सराहना की। उन्होने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि शिविर के अंत तक सभी दिव्यांगों की मदद करें। दिव्यांगांे के परीक्षण शिविर उपरांत आवश्यकतानुसार दिव्यांगों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण एलिम्को जबलपुर के विशेषज्ञों तथा जिला दिव्यांगता बोर्ड सतना की टीम द्वारा दिव्यांगों का पंजीयन कर परीक्षण किया गया। उन्होने कहा कि परीक्षण उपरांत एडिप योजना के तहत पुनः शिविर आयोजन कर उपकरण वितरित किए जाएंगे। अमरपाटन में आयोजित दिव्यांग शिविर में 982 दिव्यांगों का पंजीयन किया गया। जिसमें से 267 दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र जारी किए गए तथा 138 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हित किया गया।
दिव्यांगता परीक्षण शिविर में सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि दिव्यांगों को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाकर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिला मुख्यालय एवं जनपद मुख्यालयों में दिव्यांगता शिविरों का आयोजन कर उनका परीक्षण एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया जाता है। जिले में बढ़ रहे दिव्यांगों के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा कि संबंधित विभाग इस संबंध में जानकारी एकत्र करें। उन्होने शिविर में आने वाले साधनविहीन दिव्यांगों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए कहा। जनपद अध्यक्ष श्रीमती तारा विजय पटेल द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण श्री सौरभ सिंह ने शिविर की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमरपाटन एवं रामनगर में विशेष परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में दिव्यांग प्रमाण-पत्रों का नवीनीकरण, नवीन प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। दिव्यांगों के परीक्षण उपरांत सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। उन्होने कहा कि दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ने की कड़ी में कार्य जारी हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने ग्राम मुकुंदपुर के पैर से दिव्यांग रामसेवक चिकवा एवं शिविर स्थल में मौजूद दिव्यांगो को माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी पटेल, रमाशंकर मिश्रा, रूपनारायण, वरूण त्रिपाठी, ओमनारायण मिश्रा, राकेश ताम्रकार, राजेश विश्वकर्मा, राजाराम त्रिपाठी, सनातन द्विवेदी, जनपद सीईओ चंदूलाल पनिका सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
: रीवा विधायक ने 51 लाख रूपये की लागत से निर्मित पुलिया का किया लोकार्पण
Fri, Dec 18, 2020
रीवा शहर के चाणक्यपुरी वार्ड क्रमांक 5 में धिरमा नाला के ऊपर 51.25 लाख रूपये की लागत से निर्मित पुलिया का आज रीवा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रीवा शहर के साथ ही जिले में विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। इस पुलिया के बन जाने से वार्ड का विकास होगा तथा मैदानी और बनकुइयां रोड से लगे अन्य गांवों के रहवासियों को रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों में जाने हेतु दूरी कम होगी। श्री शुक्ल ने कहा कि बाईपास, रिंग रोड व पुलियों का निर्माण हो जाने से विभिन्न वार्डों के लोगों को गंतव्य स्थान तक पहुंचने में कम समय लगने के साथ अन्य सहूलियतें भी मिल रही हैं। वार्ड वासियों ने पुलिया निर्माण के लिये रीवा विधायक को साधुवाद देते हुए कहा कि हमारी बहुत दिनों की मांग आज पूरी हुई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त मृणाल मीणा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तकनीकी प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अधीक्षण यंत्री नगर निगम श्री शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि इस पुलिया के बन जाने से शहर के इस क्षेत्र के पांच हजार से दस हजार लोगों को कम समय में रेलवे स्टेशन पहुंचने की सुविधा मिलने लगेगी। कार्यक्रम में डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, उपयंत्री रमेश सिंह, अरूण तिवारी, नरेन्द्र परौहा, सतेन्द्र सिंह, राजीव तिवारी, जीपी शर्मा सहित स्थानीयजन उपस्थित रहे।