Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: गाडरवारा, विधानसभा निर्वाचन के लिए डाक मतपत्र से मतदान की शुरुआत 6 नवम्बर से 

Aditi News Team

Sun, Nov 5, 2023
विधानसभा निर्वाचन के लिए डाक मतपत्र से मतदान की शुरुआत 6 नवम्बर से गाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन में संलग्न शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के  मतदान के लिए डाक मत पत्र से मतदान की प्रक्रिया 6 नवम्बर से शुरू हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओ के लिए  डाक मत पत्र से मतदान हेतु बनाये गए सुविधा केंद्र शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर में 6 नवम्बर से 9 नवम्बर तक एवं एनटीपीसी सभाकक्ष बीटीआई परिसर गाडरवारा में 7 नवम्बर से 9 नवम्बर तक सुबह 9 बजे से मतदान किया जा सकता है। डाक मत पत्र से मतदान प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे द्वारा मतदान दलों का गठन कर दल में शामिल कर्मचारियों को निर्धारित दिनांकों में समय पर उपस्थित रहकर मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।

Tags :

जरूरी खबरें