Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती : युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

Aditi News Team

Mon, Nov 16, 2026

गाडरवारा के ग्राम आड़ेगांव कलां में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश।

गाडरवारा। विगत दिवस ग्राम आड़ेगांव कलां, तहसील गाडरवारा में आदिवासी समाज के महान जननायक, स्वतंत्रता संग्राम के अमर योद्धा एवं जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती अहिरवार समाज संघ के तत्वावधान में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में बाजे-गाजे के साथ उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधुओं, वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा जी को नमन किया। विशेष रूप से युवाओं ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनके संघर्षमय जीवन, अदम्य साहस, सामाजिक चेतना, जनजातीय समाज के अधिकारों तथा देश की आजादी के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सदस्य एवं खमरिया सरपंच प्रतिनिधि सज्जन सिंह ठाकुर जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद मांडले , भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी, अनुसूचित जाति मोर्चा नरसिंहपुर ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र ठाकुर एवं राहुल ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक श्रीमानक लाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर विशेष रूप से मेहरबान , सोनू सिंह ,कमलेश, राजकुमार , प्रमोद, संतोष , राजूलाल , लखनलाल , राकेश , मुन्नालाल, पूरनलाल प्रकाश , विनोद कुमार भोले बंसकर, हलकोरी सहित सैकड़ों सामाजिक बंधुओं एवं युवा साथियों की उपस्थिति रही।

🌸 आगामी भव्य आयोजन की घोषणा 🌸

इस अवसर पर सर्वसम्मति से आगामी 20 फरवरी 2027, दिन शनिवार को ग्राम आड़ेगांव कलां, तहसील गाडरवारा में अहिरवार समाज के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती का द्वितीय वर्ष भव्य आयोजन करने की घोषणा की गई।

यह आयोजन सर्वसमाज के सम्मान, सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं एकता को समर्पित रहेगा। सभी सामाजिक बंधुओं से इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई।

कार्यक्रम के अंत में श्री मेहरबान अहिरवार जी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं समस्त सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

हमारा संकल्प, हमारे महापुरुषों के विचार!

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी का संघर्षमय जीवन हमें अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में एकता, शिक्षा, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

आइए, हम सभी महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बिरसा मुंडा जयंती

जरूरी खबरें