Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: गाडरवारा, पत्र एवं नारे लेखन के जरिये दिया मतदान का संदेश

Aditi News Team

Tue, Oct 10, 2023
पत्र एवं नारे लेखन के जरिये दिया मतदान का संदेश गाडरवारा। बीते मंगलवार को क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चिरहकलां के शासकीय हाईस्कूल के छात्र छात्राओं ने विधानसभा निर्वाचन स्वीप गतिविधियों के तहत विश्व डाक दिवस के अवसर पर नारे एवं पत्र लेखन के जरिये मतदान का संदेश दिया। स्कूल खुलने के उपरांत से ही छात्र छात्राओं ने सुंदर लिखावट एवं सुसज्जित ढंग से मतदान जागरूकता संबंधी नारे लिखने के अलावा अपने परिवार व रिश्तेदारों को पत्र लिखकर उनसे मतदान के दिन सारे काम छोड़कर सबसे पहले वोट डालने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्राचार्य एन पी साहू , खीरसागर मेहरा, दीपक तिवारी, नारायण पटैल, आरिका सिजारिया, बसंत किरार आदि ने भी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

Tags :

जरूरी खबरें