Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: सांगई में गणित दिवस पर विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित 

Aditi News Team

Fri, Dec 22, 2023
सांगई में गणित दिवस पर विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित गाडरवारा। बीते शुक्रवार को समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव एवं गणित विषय के माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को गणित दिवस मनाए जाने से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम छात्र छात्राओं के लिए प्रश्नमंच, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । इन प्रतियोगिताओ में गणित विषय से संबंधित आकृतियां चित्रकला एवं आकर्षक रंगोलियां तैयार कर छात्र छात्राओं ने बनाई। छात्र छात्राओं ने रेखा, रेखाखण्ड, किरण, त्रिभुज,चतुर्भुज, आयत, घन , घनाभ , शंकु ,दंड आलेख आदि की आकृतियां चित्रकला एवं रंगोलियो के जरिये बनाई। प्रश्नमंच में छात्र छात्राओं से गणित विषय से सम्बंधित सूत्र पूछे गए। रंगोली में कु चांदनी कहार ने प्रथम, रेखा केवट ने द्वितीय एवं रश्मि केवट ने तृतीय , चित्रकला में साधना केवट ने प्रथम, पूजा धानक ने द्वितीय एवं रेशमा केवट व आंशी केवट ने तृतीय , प्रश्नमंच में गौरव केवट ने प्रथम, युवराज केवट ने द्वितीय एवं सोनू केवट ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतियोगिताओ में शामिल बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिताओ के आयोजन में सभी छात्र छात्राओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम उपरांत सभी ने सुशासन दिवस की शपथ ली।

Tags :

जरूरी खबरें