Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: ग्वारी में स्कूल के ट्यूबवेल की मोटर चोरी का असफल प्रयास

Aditi News Team

Thu, Nov 16, 2023
ग्वारी में स्कूल के ट्यूबवेल की मोटर चोरी का असफल प्रयास गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ग्वारी की शासकीय प्राथमिक शाला के ट्यूबबेल से मोटर चोरी के असफल प्रयास का मामला सामने आया है। तत्संबंध मे ग्राम सरपंच एवं शाला के प्रधानपाठक द्वारा चीचली थाने में दिए गए सूचना पत्र में उल्लेखित किया गया है कि पिछले दिनों शासकीय प्राथमिक शाला के ट्यूबबेल से अज्ञात लोगों द्वारा मोटर चोरी करने का प्रयास किया गया। मोटर चोरी करने की मंशा से लीड काटी गई एवं सप्लाई सटक को भी काटा गया । दिए गए आवेदन में अज्ञात लोगों के विरुद्ध शासकीय संपत्ति नुकसान करने के अंतर्गत उचित कार्यवाही की मांग की गई है। दिए गए आवेदन में ग्रामवासियों व आगनबाड़ी कार्यकर्ता के हस्ताक्षर भी है।

Tags :

जरूरी खबरें