Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: गाडरवारा, हाईस्कूल की विशाल मतदान जागरूकता रैली के जरिए दिया अनूठा संदेश

Aditi News Team

Sun, Oct 22, 2023
निमावर में शिक्षक ने कविताओं एवं नारों के साथ दिया मतदान का संदेश हाईस्कूल की विशाल मतदान जागरूकता रैली के जरिए दिया अनूठा संदेश गाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम निमावर के शासकीय हाईस्कूल में प्राचार्य अरुण तिवारी के मार्गदर्शन में नवाचारी शिक्षक संजय श्रीवास्तव ने अपनी काव्य रचना व जोरदार नारों के साथ शिक्षको व छात्र छात्राओं के साथ ग्राम में मतदाता जागरूकता रैली निकाली।रैली में हाई स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण कर ग्राम के मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।इस रैली में शक्ति सिंह राजपूत, बसंत दुबे,रीना शर्मा, कमलेश साहू सहित अन्य सभी अतिथि शिक्षक भी मौजूद रहें। उल्लेखनीय है कि सभी विद्यार्थियों ने नारें, पोस्टर/बैनर के माध्यम से इस रैली में अपनी सक्रिय भागीदारी देकर मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरुक किया।

Tags :

जरूरी खबरें