Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा भव्य समापन,

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

: गाडरवारा,विधान सभा के विभिन्न चुनाव दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Aditi News Team

Wed, Sep 27, 2023
विधान सभा गाडरवारा के विभिन्न चुनाव दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न गाडरवारा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवम अनुविभागीय अधिकारी कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में दिनांक 27 सितंबर को स्टेटिक निगरानी दल,उड़नदस्ता दल,वीडियो निगरानी दल,वीडियो अवलोकन दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। मास्टर ट्रेनर सुशील शर्मा द्वारा विभिन्न निगरानी दलों के द्वारा फील्ड एवम चेक नाकों पर किस प्रकार से निगरानी करना साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत किस प्रकार से कार्यवाही सम्पादित करना है,व्यय लेखा दल से किस प्रकार समन्वय करके व्यय एवम आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही करना है साथ में स्टेंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन कैसे करना है इसकी सम्यक जानकारी सभी एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट एवम सहयोगी अधिकारियों को दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें