Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: सांगई में शिक्षको ने बताया हाथ धुलाई का महत्तव 

Aditi News Team

Mon, Oct 16, 2023
सांगई में शिक्षको ने बताया हाथ धुलाई का महत्तव अंतराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर हुआ आयोजन गाडरवारा। आज क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक सुरेश चौहान ने छात्र छात्राओ को हाथ धुलाई का महत्त्व बताते हुए हाथ धोने के तरीके बताए एवं कहा कि हाथों को सही तरीके से साबुन द्वारा धोने से ही गंदगी साफ होती है। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने भी बारी बारी से साबुन द्वारा धोये। इस अवसर पर प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव, मधुसूदन पटैल, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, लता कहार आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें