Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: सुशील शर्मा विवेकानंद स्मृति सम्मान से सम्मानित

Aditi News Team

Fri, Jan 12, 2024
सुशील शर्मा विवेकानंद स्मृति सम्मान से सम्मानित ब्रजलोक साहित्य,संस्कृति एवम कला अकादमी ने आगरा में स्वामी विवेकानंद पर आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान माला में अकादमी के संयोजक श्री मुकेश वर्मा ऋषि ने विवेकानंद को 19 वी शताब्दी का सर्वाधिक प्रभावशाली पुरुष बताया। व्याख्यान माला में समारोह के अध्यक्ष प्रोफसर सिहाग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के विभिन्न हिस्सों में जाकर पाने भाषणों में धार्मिक चेतना को जगाने एवं दलित शोषित व महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कही है। विशिष्ट अतिथि सुशील शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और उन्हें अपनी राष्ट्रीयता पर गर्व भी था । इस अवसर पर ब्रजलोक साहित्य,संस्कृति एवम कला अकादमी आगरा द्वारा साहित्य,कला एवम शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत के विभिन्न,क्षेत्रों के विद्वानों को सम्मानित किया गया गाडरवारा के राज्यपाल पुरुष्कार प्राप्त शिक्षक एवम वरिष्ठ साहित्यकार सुशील शर्मा को विवेकानंद जयंती पर साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए *विवेकानंद स्मृति सम्मान* से सम्मानित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें