Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी 

Aditi News Team

Sun, Oct 15, 2023
ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी गाडरवारा। एसडीएम एवं गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने निर्वाचन कार्य से अनुपस्थिति एवं लापरवाही के संबंध में जनपद पंचायत साईंखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत रिछावर के ग्राम रोजगार सहायक माधव दुबे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए उन्हें व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।उल्लेखनीय है कि माधव दुबे की ड्यूटी एसडीएम कार्यालय के आदेशानुसार गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के उड़नदस्ता क्रमांक 2 में लगाई थी। 14 अक्टूवर की रात्रि को स्थैतिक निगरानी चेक पोस्ट पर कुछ व्यक्तियों से नगदी जप्त किये जाने के दौरान श्री दुबे एवं उनके दल को निर्धारित कार्यवाही करने एवं उपस्थिति हेतु कंट्रोल रूम से दूरभाष पर सूचना दी गई किंतु श्री दुबे द्वारा घटनास्थल पर उपस्थिति से इंकार कर दिया गया था।

Tags :

जरूरी खबरें