Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

चीचली में 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य फाइनल मुकाबला तमिलनाडु एवं केरल के बीच होगा

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

: गाडरवारा, भाग संख्या 26 टेकापार में हुआ मतदाता सूची का प्रकाशन

Aditi News Team

Wed, Oct 4, 2023
भाग संख्या 26 टेकापार में हुआ मतदाता सूची का प्रकाशन गाडरवारा- आज दिनाँक 4 अक्टूबर 2023 को मतदान केंद्र क्रमांक 26 टेकापार में बी.एल.ओ.द्वारा स्थानीय मतदाताओं ग्राम के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, साथ ही उपस्थित सभी मतदाताओ ने उक्त सूची का अवलोकन किया। अवलोकन उपरांत मतदाता सूची शुद्ध व त्रुटि रहित पाई गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी महोदय द्वारा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संदर्भ में प्रेस वार्ता को मतदाताओं को टेलिविजन के माध्यम से लाइव दिखाया गया। उक्त अवसर पर बी.एल.ओ. एवं शाला के शिक्षकों द्वारा उपस्थित सभी मतदाताओं से निर्वाचन में सत प्रतिशत मतदान की अपील की गई, जिसके लिए विभिन्न मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उक्त अवसर पर शाला के शिक्षक, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,ग्राम कोटवार के साथ बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं की उपस्थित रहीं।

Tags :

जरूरी खबरें