Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा “अंकुर अभियान“ के तहत रक्षित केन्द्र में किया गया वृक्षारोपण

Aditi News Team

Wed, Jun 5, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा “अंकुर अभियान“ के तहत रक्षित केन्द्र में किया गया वृक्षारोपण। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के बच्चों हेतु आयोजित ‘‘समर कैंप’’ में पहुचकर बच्चों से मुलाकात कर प्रोत्साहित किया गया। ▶️ *पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार ने किया वृक्षरोपण :-* हरित क्षेत्र में वृद्धि कर पर्यावरण को स्वच्छ और प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण के लिए जन-सामान्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा रक्षित केन्द्र में वृक्षारोपण किया गया एवं आमजनों से अपील की गयी कि आपस सभी अधिक से वृक्षरोपण कर पर्यावरण के प्रति आपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें। 👉 उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) द्वारा पहल करते हुये पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के 6 से 16 साल तक के बच्चों हेतु मध्य प्रदेश की समस्त पुलिस इकाईयों में "समर कैंप" आयोजित किया जा रहा है। ▶️ पुलिस लाईन नरसिंहपुर में आयोजित ‘‘समर कैंप’’ के दौरान बच्चों को नृत्य, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, मेंहदी, बेटमिंटन, टेबिल टैनिस, अर्चरी, स्कैटिंग, हार्स राईडिंग, बाक्सिंग, साईकिलिंग एवं अन्य खेलों का दिया जा रहा प्रशिक्षण। 👉 *समर कैंप में सम्मिलित बच्चों से पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा मुलाकात किया गया प्रोत्साहित :-* रक्षित केन्द्र के भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा पुलिस लाईन में आयोजित किए जा रहे समर कैंप में सम्मिलत बच्चों से मुलाकत की गयी एवं उनके द्वारा समर कैंप में किए जा रहे कार्यो एवं खेलों के संबंध में चर्चा की गयी एवं उनको समझाईस देते हुये उनको भविष्य में भी खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया एवं उनके उल्लवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक, मनोरमा बघेल, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, सूबेदार नोवेन्द्र सिंह, सूबेदार लाखन सिंह बघेल, सूबेदार प्रियंक सराठिया, महिला प्रधान आरक्षक रश्मि स्थापक, प्रशिक्षण एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें