Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने तिंदनी के खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया

Aditi News Team

Mon, Apr 8, 2024
कलेक्टर ने तिंदनी के खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया नरसिंहपुर।. रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किये जा रहे उपार्जन के तहत जिले के अंश वेयर हाऊस तिंदनी में की जा रही गेहूं खरीदी का निरीक्षण आज कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से चर्चा भी की। अपने समक्ष तौल- कांटे पर बोरियों का वजन भी करवाया। उन्होंने जानकारी ली कि जिले में उपार्जन केन्द्रों पर रखे गये तौल- कांटे संबंधित विभाग द्वारा सत्यापित किये गये हैं अथवा नहीं। यहां उन्होंने बोरियों पर लगाये गये टैग को भी देखा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश वेयरहाऊस लॉजिस्टिक, नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें