Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: करेली,विकासखंड स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता

Aditi News Team

Sun, Aug 18, 2024
भागीरथ तिवारी करेली  विकासखंड स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता करेली विकासखंड में जिले से प्रसारित खेल कैलेंडर के अनुसार दिनाँक 17/08/24 को विकासखंड स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतीक्षा बाईकर की मार्गदर्शन में 14 वर्ष,17 वर्ष, 19 वर्ष के बालक/ बालिकाओं ने भाग लिया। करेली विकासखंड के चावरा विद्यापीठ, कार्मेल स्कूल, खजांची रामकली बाई, बी.एस.एल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। आयु समूह 14 वर्ष में कार्मेल, आयु समूह 17 वर्ष व 19 वर्ष में चावरा विद्यापीठ की टीमों ने विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका एक्टि जोसेफ एवं अनिमेष शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता में योगेश सोनी (विकासखंड खेल प्रभारी), नीतू श्रीवास्तव, इमाम अनवर, महेंद्र नौरिया, राकेश सोनी, विनोद नेमा इन सभी क्रीड़ा शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags :

जरूरी खबरें