Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: गाडरवारा, मारवाड़ी महिला सम्मेलन सदस्यों ने गौ पूजा की 

Aditi News Team

Mon, Feb 5, 2024
अशोक मोलासरिया,गाडरवारा मारवाड़ी महिला सम्मेलन सदस्यों ने गौ पूजा की  नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा नगर महिला सम्मेलन शाखा की बहनो ने आज दयोदया गौशाला गई और सभी ने गौ पूजा कर गायों को अपने हाथ से बनी हुई रोटी और गुड खिलाकर अलौकिक आनंद प्राप्त किया।आजीवन सदस्या जयमाला अध्यक्ष लता काबरा तथा सचिव गीतिका काबरा ने गौ सेवा के बारे में बताते हुए आज गौ संवर्धन की महती आवश्यकता प्रतिपादित की । साहित्यिक प्रमुख गरिमा काबरा,धार्मिक समिति प्रमुख मधु मालानी और विधि मूंदड़ा ने मनभावन भजन गाए।स्वास्थ्य समिति प्रमुख अनुराधा काबरा पर्यावरण प्रमुख सविता काबरा ने बायोगैस प्लांट का अवलोकन कर आज के दौर में बायोगैस की आवश्यकता बताई। अनिता महेश मालपानी नर्मदा परिक्रमा करके वापस आने पर भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज से उनका सबने श्रीफल उपरना से सम्मान किया।सम्मेलन की तरफ से गौशाला प्रबंधक अमितजी कहार को गायों के भोजन के लिए 1100रू की नकद राशि भेंट की गई।

Tags :

जरूरी खबरें