Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: गाडरवारा, महेश मालपानी सपरिवार नर्मदा परिक्रमा पर रवाना

Aditi News Team

Mon, Jan 8, 2024
महेश मालपानी सपरिवार नर्मदा परिक्रमा पर रवाना नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा नगर के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष व राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक महत्व के कार्यो में सूझबूझ के साथ निरपेक्ष भाव से सक्रिय महेश मालपानी एंव जीवन संगनी सौभाग्यकांक्षणी अनीता मालपानी और उनकी बहिन सौभाग्यकांक्षणी सीमा व बहनोई भी साथ में गये हैं । उल्लेखनीय है कि श्री मालपानी पतई वाले श्री संत महाराज के अन्न्यन कृपा पात्र हैं और गुरूवर का मूल आश्रम रायसेन जिले के पतई नर्मदा तट पर स्थित है और वर्तमान में बांन्द्राभान नर्मदा तट पर विराजमान हैं / यात्रा की प्रेरणा भी गुरूवर के आशीर्वाद का प्रतिफल है। आज पारिवारिक, स्नेहीजनो आदि लोगों ने यात्रारंम्भ पर भावभीना परम्परागत अभिनंदन कर रवानगी कराई, सोकलपुर नर्मदा संगम तट से पूजन अर्चना के साथ यात्रा की शुरुआत हुई ।

Tags :

जरूरी खबरें