Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: गाडरवारा, निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं आपरेशन शिविर 22 दिसंबर को।

Aditi News Team

Tue, Dec 19, 2023
निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं आपरेशन शिविर 22 दिसंबर को गाडरवारा। राष्ट्रीय अंधत्व निवारण समिति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में जिला युवा कलचुरी कलार समाज के विशेष मार्गदर्शक स्वश्री सुभाष राय की स्मृति में समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के तत्वाधान में शासकीय सिविल अस्पताल के विशेष सहयोग में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन 22 दिसंबर को सिविल अस्पताल में समय प्रात 10 बजे से किया जा रहा है। जिसमे मरीजों का नेत्र परीक्षण उपरांत मोतियाबिंद हेतु देवजी नेत्रालय आई हॉस्पिटल जबलपुर द्वारा बस माध्यम से मरीज को आना जाना व् भोजन सुविधा निःशुल्क प्रदान की जायेगी। मरीज अपने साथ आधार कार्ड या परिचय पत्र, समग्र आईडी की छायाप्रति के साथ अपनी उपस्तिथि दर्ज करा सकता है। इस अवसर पर समिति संयोजक आशीष राय,नेत्र चिकित्सा सहायक उत्तम सिंह पटैल,बबलू कहार से सम्पर्क कर मरीजों अपना पंजीयन करा सकते है।

Tags :

जरूरी खबरें