Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

: गाडरवारा,बिजली की अघोषित कटौती को लेकर नगर वासियों ने ओ आई सी सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, May 9, 2024
बिजली की अघोषित कटौती को लेकर नगर वासियों ने ओ आई सी सौंपा ज्ञापन गाडरवारा । नगर परिषद साईखेडा मैं लगातार बिजली की अघोषित कटौती को लेकर नगर परिषद साईखेडा वासियों ने कनिष्ठ अभियंता साईखेडा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर में फैली जीर्ण-शीर्ण बिधुत तारों को बदलने,फीडर सेपरेशन कर कटौती करने,नगर 132 केवी की बिधुत सब स्टेशन बनाए जाने की मांग को लेकर अपनी बात रखी।विधुत की अघोषित कटौती से दैनिक उपभोक्ता सुबह से पानी को मोहताज हो जाते, घरों में भीषण गर्मी से बूढ़े बच्चे हालाकान होते ,गरीब तबका सुबह शाम आटा पिसवाने को लेकर परेशान होता है, रात्रि चहुंओर पसरी गंदगी से मच्छरों के कारण रत जगा करना पड़ता है ।ज्ञापन मुख्य अभियंता जबलपुर, शिक्षा परिवहन मंत्री भोपाल ऊर्जा मंत्री भोपाल,और कलेक्टर एसडीएम के नाम ईमेल से ज्ञापन सौंपा है। भारी कटोती से पूरा नगर परेशान है एक तरफ नगर पंचायत है साईखेडा लेकिन गांवो से खराव लाइट मिल रही है इस मौके नगर के कृषक सुरेंद्र तोमर, प्रेमनारायण पटेल ,समाधान संस्था अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह पटेल , आशीष तिवारी,महामंत्री विशेष अबधिया,भाग्यवान सिंह धाकड़, गौरीशंकर नाथ मोनी साहू और अन्य मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें