Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: खेत में काम करने वाले मजदूरों ने ली शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ

Aditi News Team

Fri, Nov 10, 2023
खेत में काम करने वाले मजदूरों ने ली शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ गाडरवारा। कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी सुश्री ॠजु बाफना के निर्देशानुसार एवं एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये गये जा रहे हैं। इस दौरान खेत में काम करने वाले मजदूरों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गत दिवस विकासखंड सांईखेड़ा के ग्राम सूखा के मतदान केंद्र क्रमांक 54 के बीएलओ नारायण प्रसाद द्विवेदी द्वारा खेत में कार्य करने वाले मजदूरों और कृषकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने श्रमिकों एवं कृषको को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 17 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व पर सभी मतदान अवश्य करें एवं आसपास के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें ,

Tags :

जरूरी खबरें