Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: कलेक्टर-एसपी ने जुलूस मार्ग और विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण,कलेक्टर-एसपी ने जुलूस मार्ग और विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Oct 24, 2023
कलेक्टर-एसपी ने जुलूस मार्ग और विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण,कलेक्टर-एसपी ने जुलूस मार्ग और विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण कलेक्टर जबलपुर सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने सोमवार की शाम तीन पत्ती चौराहे से हनुमानताल तक दशहरा चल समारोह मार्ग का निरीक्षण किया । नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखडे (भा.प्र.से.)एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) अधीक्षण अभियंता शहर वृत्त पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी संजय अरोरा भी उनके साथ थे । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जुलूस मार्ग की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिये । चल समारोह मार्ग के निरीक्षण के बाद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हनुमानताल स्थित विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया तथा यहाँ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । उन्होंने विसर्जन स्थल पर गोताखोरों तथा एसडीआरएफ एवं होमगार्ड की तैनाती के निर्देश भी दिये । साथ ही प्रमुख विसर्जन स्थलों पर कंट्रोल रूम स्थापित करने कहा । कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भटौली स्थित विसर्जन कुंड का पहुँचकर यहाँ भी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये । कलेक्टर जबलपुर सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने सोमवार की शाम तीन पत्ती चौराहे से हनुमानताल तक दशहरा चल समारोह मार्ग का निरीक्षण किया । नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखडे (भा.प्र.से.)एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) अधीक्षण अभियंता शहर वृत्त पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी संजय अरोरा भी उनके साथ थे । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जुलूस मार्ग की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिये । चल समारोह मार्ग के निरीक्षण के बाद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हनुमानताल स्थित विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया तथा यहाँ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । उन्होंने विसर्जन स्थल पर गोताखोरों तथा एसडीआरएफ एवं होमगार्ड की तैनाती के निर्देश भी दिये । साथ ही प्रमुख विसर्जन स्थलों पर कंट्रोल रूम स्थापित करने कहा । कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भटौली स्थित विसर्जन कुंड का पहुँचकर यहाँ भी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये ।

Tags :

जरूरी खबरें