Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: निर्झरणी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर व एसपी पहुंचे बरमान

Aditi News Team

Thu, Feb 15, 2024
निर्झरणी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर व एसपी पहुंचे बरमान राज्य शासन के निर्देशानुसार 16 फरवरी 2024 को नर्मदा जयंती के अवसर पर जिले के बरमान घाट में "निर्झरणी महोत्सव" सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्पन्न किया जावेगा। महोत्सव की पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को बरमान घाट पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। अधिकारियों ने महोत्सव के संबंध में आयोजन स्थल और विभिन्न आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।  

Tags :

जरूरी खबरें