Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: न.पा. गाडरवारा राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न सभापति चंचल कोरी ने की आहूत

Aditi News Team

Fri, Jan 12, 2024
न.पा. गाडरवारा राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न सभापति चंचल कोरी ने की आहूत गाडरवारा-राजस्व विभाग के सभापति चंचल कोरी की उपस्थिति में राजस्व विभाग की अतिमहत्वपूर्ण बैठक की गई।जिसमें आवश्यक बिन्दुओ पर चर्चा हुई एवं समस्त नगरपालिका कर्मियों को समस्त प्रकार के बकाया बसूली के लिए दिशा निर्देश दिये।एवं आगामी समय में कार्य के प्रति लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्यवाही की जाएगी।जिसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे राजस्व सभापति ने कहा कि शहर के विकास हेतु हर नागरिक व नपा कर्मियों का योगदान सही समय पर मिलना आवश्यक है।अतः हम समस्त नागरिको से अपील करते है कि समय पर सम्पत्ति कर व दुकान किराया व अन्य नपा व्यय का भुगतान,जल सफाई कर आदि को देकर।नगर विकास में सहभागी बने व प्रत्येक नपा कर्मी पूरी ईमानदारी से कार्य कर बकाया बसूली करे।उक्त अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमति जयश्री चौहान, राजस्व प्रभारी अनिल साहू, आनन्द कौरव,योगेंद्र ढिमोले एवं राजस्व विभाग के सभी कर्मियों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें