Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: बरेली,जिला स्तरीय कबड्डी महिला प्रतियोगिता का आयोजन 

Aditi News Team

Sat, Oct 7, 2023
जिला स्तरीय कबड्डी महिला प्रतियोगिता का आयोजन रायसेन बरेली । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वधान में अंतर महाविद्यालयीन जिला स्तरीय कबड्डी महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन जन भागीदारी के अध्यक्ष श्री संदीप चौहान जी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज दुबे जी के द्वारा किया गया इस प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय बरेली ,शासकीय महाविद्यालय गैरतगंज, शासकीय महाविद्यालय ओवेदुल्लागंज, शासकीय महाविद्यालय मंडीदीप, अचीवर्स कॉलेज बाड़ी की टीमों ने भाग लिया ,बरेली की टीम ने फाइनल मुकाबले में औवेदुल्लागंज की टीम को 31/30 पॉइंट बनाकर जीत दर्ज की , औवेदुल्लागंज से डॉक्टर सुमित सिंह , गैरतगंज श्री संदीप भावसार मंडीदीप से श्री कुलदीप तोमर जी , बाड़ी से श्री हेमेंद्र जी जनभागिदारी सदस्य आगम जैन उपस्थित रहे , इस प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के कीड़ा अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा संपन्न किया गया एवं इस आयोजन को सफल बनाने में बनाने में महाविद्यालय परिवार के समस्त अधिकारियों , कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Tags :

जरूरी खबरें