Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: टेकापार में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगमन

Aditi News Team

Fri, Dec 22, 2023
टेकापार में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगमन शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के विस्तृत प्रचार प्रसार के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायत टेकापार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री गौरी शंकर खेमरिया वरिष्ठ भाजपा नेता,कीरत सिंह पटेल मंडल अध्यक्ष,साध्वी अंजू शुक्ला जिला पंचायत सदस्य,सचिन अग्रवाल अध्यक्ष नगर परिषद साईंखेड़ा,विजय कुमार मालपानी, रमाकांत शुक्ला,बसंत कुमार तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साईंखेड़ा, रेवाशंकर कटारे वरिष्ट समाजसेवी, सुरेंद्र बोहरे अमित कटारे,धर्मेंद्र पटेल,जयहिंद राजपूत केहर सिंह अहिरवार उपसरपंच,एच,एस पटेल सचिव,राजेश विश्वकर्मा सहा.सचिव, के साथ सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी ग्रामीणजन एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बंशीलाल अहिरवार (शिक्षक) द्वारा किया गया। एवं श्रीमती सरोज बाई यशवंत सिंह राजपूत सरपंच ग्राम पंचायत टेकापार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी वक्ताओं ने शासन की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर नागरिकों को जानकारी प्रदान की गई। एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पत्र भी वितरित किए गए।

Tags :

जरूरी खबरें