Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: श्री श्रीपतईवाले स्वामी जी के नाम से पूरे इलाके में पहचाने जाने वाले संतश्री का देवलोक गमन, अनुयायियों में शोक की लहर

Aditi News Team

Fri, Feb 9, 2024
होशगांबाद। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार श्री श्रीपतईवाले स्वामी जी के नाम से पूरे इलाके में पहचाने जाने वाले संतश्री का बैकुंठवास आज हो गया । आप ने अनेक वर्षों नर्मदा तट पतई पर आराधना में लीन रहे और आप प्रत्येक वर्ष सैकड़ों कन्या ओ का सामूहिक विवाह किया करते थे । उल्लेखनीय है कि जब मध्य प्रदेश सरकार ने कन्या विवाह योजना भी चालू नहीं की थी उसके पहले से ही सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाता था । यही से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्या विवाह सरकारी तौर पर किया जाता रहा है । पिछले दो-तीन वर्ष से महाराज जी होशगांबाद के समीप बान्द्राभान नर्मदा तट पर अपनी आराधना स्थली बनाने के बाद से वहाँ ही विराजित थे । पिछले दिनों से अस्वस्थ होने के बाद आज शरीर छोड बैकुंठवासी हो गये,जिनकी खबर सुनते ही नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा एवं  और रायसेन जिले के अलावा पूरे देश में आपके अनुयायियों में शोक की लहर व्याप्त है ।

Tags :

जरूरी खबरें