Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

मन में धर्म का दृढ़ संकल्प जगाओ"सल्लेखना में न जीने की आकांक्षा हो, न मरने की इच्छा" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

भारतीय जनसंघ और भाजपा को सुदृढ़ संगठनात्मक आधार देने वाले संगठन शिल्पी स्वर्गीय कैलाश नारारायण सारंग जी

तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत

केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती व महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने

: होशंगाबाद,सीएम हेल्पलाईन की प्रतिदिन समीक्षा करें, शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निराकरण कराएं समय-सीमा की बैठक संपन्न

Aditi News Team

Tue, Mar 23, 2021

होशंगाबाद । सभी कार्यालय प्रमुख सीएम हेल्पलाईन पर लंबित शिकायतो की प्रतिदिन समीक्षा कर उनका संतुष्टीपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराए। शिकायतकर्ताओं से स्वंय बातकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। यह निर्देश कलेक्टर धनजंय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिए। कलेक्टर सिंह ने कोविड टीकाकरण, समाधान हैल्प लाईन, जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यो की समीक्षा की।

       कलेक्टर सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिया जाना सुनिश्चित कराएं। उन्होने जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के दृष्टिगत मेडिकल वेस्ट का उचित तरीके से निपटान किए जाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग एवं सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, पुल-पुलियों की शीघ्र मरम्मत किए जाने के निर्देश दिए।

       बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाईन, समय-सीमा के प्रकरण, विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने कहा की जन समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित कराए। लापरवाही की दशा में संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

       बैठक में जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर जीपी माली, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति मोहनी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Tags :

जरूरी खबरें