Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: सावित्रीबाई फुले जयंती का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Wed, Jan 4, 2023
सावित्रीबाई फुले जयंती का हुआ आयोजन भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,समाज सुधारक एवं महिलाओं के हक अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली माता सावित्रीबाई फुले एवं हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कुशल राजनीतिज्ञ,शिक्षाविद जयपाल सिंह मुंडा जी की जयंती के अवसर पर म.प्र. अजाक्स तहसील इकाई गाडरवारा ब्लॉक इकाई साईं खेड़ा एवं चीचली के संयुक्त तत्वाधान में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं म प्र अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के पदाधिकारियों ने सावित्रीबाई फुले एवं जयपाल सिंह मुंडा जी के सामाजिक सुधार व जन सेवा के श्रेष्ठतम कार्यों का उल्लेख करते हुए स्मरण किया। उक्त अवसर पर बी.एस परिहार,रामशंकर ठाकुर, उमेद सिंह अहिरवार,जे.एस धुर्वे,मलखान मेहरा, टीकाराम कोरी,बी.डी अहिरवार,रोहित जाटव, धनीराम कोरी,मनीष बाल्मीकि,प्रीतम अहिरवार, विनोद ठाकुर, बंशीलाल अहिरवार, मानक लाल अहिरवार,राजू ठाकुर, अशोक कुमार मेहरा,देवेंद्र पगारे,सुरेश जाटव,श्रवण ठाकुर,डी.सी ठाकुर,रामेश्वर खेमरिया,विनोद मांडले, दामोदर जाटव,संतोष जाटव,राजकुमार ठाकुर, परसराम अहिरवार, कैलाश अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, गंगाराम कुमरे,मोहन जाटव, रामदीन अहिरवार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें